पटना ग्रामीण: CM नीतीश ने 11346 सड़कों और 730 पुलों का किया शिलान्यास, ग्रामीण सड़कों के लिए ₹21 हजार करोड़ दिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह 11 बजे 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत 21,406.36 करोड़ रुपये की लागत वाली 11,346 सड़कों और 730 पुलों का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना समेत कई योजनाओं का शिलान्यास किया।