पटना ग्रामीण: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर नित्यानंद राय ने बताया गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक तोहफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले के बाद गुरुवार की दोपहर 12 बजे पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे बिहार के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत बताते हुए कहा कि यह फैसला लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ देगा।