बाराहाट बाजार स्थित पंजवारा पुल के नीचे चला विशेष सफाई अभियान: पैडल ई-रिक्शा से हटाया गया वर्षों पुराना कूड़ा
बाराहाट बाजार स्थित पंजवारा पुल के नीचे वर्षों से डंप हो रहे कूड़े-कचरे के अंबार को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस स्थल पर कूड़े के जमाव को लेकर संज्ञान लेते हुए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) की टीम ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।
सफाई अभियान के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्वच्छता कर्मियों द्वारा पैडल ई-रिक्शा के माध्यम से पुल के नीचे से लगातार कचरे का उठाव कर उसे सुरक्षित स्थान पर निस्तारित किया गया। इसके साथ ही अभियान के दौरान मौके पर मौजूद कर्मियों एवं अधिकारियों ने बाराहाट बाजार के दुकानदारों तथा स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
प्रशासन ने सभी से अपील की कि वे पंजवारा पुल के नीचे अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थल पर खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार व आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ एवं कचरामुक्त रखने के लिए नियमित निगरानी और सफाई कार्य जारी रहेगा।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
2 views | Banka, Bihar | Nov 20, 2026