सहजनवा: नेवास गाँव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए
गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नेवास ग्राम सभा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी (20 वर्ष), पत्नी हरिशंकर निषाद के रूप में हुई है। उसकी शादी 9 मई 2025 को हुई थी। चांदनी अपने ननिहाल जफरा जोत गांव (थाना उस्का क्षेत्र) में पली-बढ़ी थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घर पर पति, सास और ननद मौजूद थे।