ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में रेत माफियाओं पर प्रशासन का प्रहार, घाटों पर जेसीबी चली
अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सुनारखेड़ा, बम्हौरी, दतला और दशरमन रेत घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेसीबी से घाटों पर गहरे गड्ढे किए गए, ताकि अवैध रेत परिवहन और उत्खनन रोका जा सके। नायब तहसीलदार सिलौड़ी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस और राजस्व अमला मौजूद रहा।