पचरुखी: हथौड़ा महावीरी मेला के मद्देनजर हुसैनगंज थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
हुसैनगंज थाना परिसर में बुधवार को हथौड़ा महावीरी मेला के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में महाबिरी मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।