पचरुखी: पचरुखी बाजार से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को बंदी को पुलिस ने फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लिहाजा शराबियों और शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।