पचरुखी: नवका बाजार के समीप टेंपू साइकल सवार को मारी टक्कर, घायल का सिवान सदर हॉस्पिटल में कराया गया इलाज
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नौका बाजार के समीप एक टेंपो ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से टेंपू की ठोकर से घायल साइकिल सवार को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरवारा बाजार से आसिफ अली नामक मजदूर नौका बाजार होते हुए महाराजगंज जा रहा था। नौका बाजार के समीप टेंपो ने ठोकर मार दी।