पचरुखी: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा माले पचरुखी ब्लॉक परिसर में करेगा प्रदर्शन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले की ओर से पचरुखी प्रखंड परिसर में 22 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले नेता गुड्डू मिश्र ने बताया कि मौजूदा एनडीए की सरकार गरीबों की रक्षा और सुरक्षा में असफल रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी।