पचरुखी: पचरुखी पोस्ट ऑफिस के समीप बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
पचरुखी पोस्ट ऑफिस के समीप रविवार की देर शाम बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने पचरुखी सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। जख्मी युवक महाराजगंज निवासी संदीप कुमार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक सिवान से अपने घर महाराजगंज की ओर जा रहा था इसी बीच एक कुत्ता एकाएक बाइक के सामने आ गया।