पचरुखी: मोहम्मदपुर में जन सु राज कमिटी की हुई बैठक, कार्यवाहक कमिटी का हुआ गठन
मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार को जन सुराज कमिटी की बैठक संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष पुण्यदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आरक्षण रोस्टर के मुताबिक पचरुखी प्रखंड कार्यवाहक कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान डॉ आसिफ अली, बाबू हुसैन, मिथलेश राम, अनिता देवी, जगदीश सिंह, पंकज कुमार समेत सात लोगों को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।