पाटन: ग्राम बैजला में पाटन पुलिस ने मक्के के खेत से 300 पाव शराब ज़ब्त की, जांच जारी
थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार शाम 4:00 बजे बताया कि ग्राम बैजला में मक्के के खेत में रखी गई लगभग 300 पावर शराब जप्त की गई है 6 कार्टून में शराब रखी थी अज्ञात आरोपी के द्वारा रखी गई थी किसान की सूचना पर वहां से जप्त किया गया है अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।