भीलवाड़ा: वाल्मीकि समाज ने विधायक का अभिनंदन किया, सफाईकर्मियों की भर्ती में प्राथमिकता दिलाने की उठाई आवाज
राजस्थान विधानसभा के पटल पर सफाईकर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की प्रभावी आवाज उठाने पर आज वाल्मीकि समाज द्वारा भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम अरिहंत हॉस्पिटल के निकट स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ, जहाँ समाज के गणमान्य लोगों ने विधायक कोठारी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया