भीलवाड़ा: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा का भीलवाड़ा दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत, जवानों की समस्याएं सुनीं और दिए निर्देश
राजस्थान पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा एक दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को भीलवाड़ा पहुँचे। जहां सर्किट हाउस पहुँचने के बाद पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।फिर पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।