भीलवाड़ा: चंद्रशेखर आजाद नगर में युवक की फांसी लगाने से हुई मौत, पिता बेटे को कमरे में बुलाने गए तो फंदे पर झूलता मिला
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर में एक युवक कि फांसी लगाने से मौत हो गई। पिता बेटे को कमरे में बुलाने गया तो बेटा फंदे से झूलता दिखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।पुलिस का कहना है कि मृतक युवक शराब का आदि था ओर उसने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है फिलहाल इसके वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आए है।