अजीतमल: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि उनका एक मका