डोलरिया: डोलरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंद के आनंद भयो के जयकारे गूंजे
डोलरिया स्थित खेड़ापति माता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कथा व्यास पंडित आचार्य संतोष जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग और उनकी बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। जन्मोत्सव प्रसंग आते ही पंडाल में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंज उठे।