गुरूर: ग्राम ठेकवाडीह-बोहारडीह तक सड़क निर्माण हेतु CM द्वारा भूमिपूजन के बाद भी काम शुरू नहीं, कीचड़युक्त मार्ग से आवागमन
Gurur, Balod | Jul 24, 2026 ग्राम पंचायत बोहारडीह के सरपंच राजेंद्र साहू ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस वर्ष बारिश से पहले उन्हें जर्जर और कीचड़युक्त सड़क से राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नही होने से ग्रामीणो तथा क्षेत्र की किसानों को आने जाने मे परेशानियो से सामना करना पड़ रहा है।