कोईलवर: कोईलवर पुलिस की कार्रवाई में सोन नदी बांध के समीप से 60 लीटर महुआ शराब बरामद, कारोबारी किया गया गिरफ्तार
कोईलवर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बता दे की कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव निवासी अभियुक्त सुभग राय को सोन नदी बांध के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 60 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई। थाना अध्यक्ष ने शनिवार सुबह 10:00 जानकारी दी।