भभुआ: भभुआ के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बृहद गृह का डीएम ने किया निरीक्षण
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2025 आज गुरुवार को भभुआ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बृहद गृह का 3 बजे डीएम सुनील कुमार ने निरीक्षण किए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संस्थान में रह रहे बच्चों की भोजन व्यवस्था स्वच्छता सुरक्षा एवं कल्याण योजना के लाभ की समुचित स्थिति को गहनता से समीक्षा की। निर्देश दिया कि संस्थान में बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार संतुलित एवं पोषक आहार रहे।