लालगंज: पवई थाना क्षेत्र में 'माफिया किंग' गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर रील डालना युवक पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद में सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत पवई पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है । युवक इंस्टाग्राम पर स्वयं को कथित "माफिया किंग" गैंग से जोड़कर वीडियो और रील पोस्ट कर रहा था। जिससे युवाओं में गलत संदेश फैलने और आमजन में भय का माहौल बनने की आशंका थी ।