शाह आलम गुड्डू जमाली को स्व रामविलास पासवान जी के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का दिया आमंत्रण।
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के परिषद विधान पार्षद जनाब शाह आलम गुड्डू जमाली खान साहेब से लखनऊ स्थित उनके आवास पर राष्ट्रीय महासचिव जनाब शाहनवाज अहमद कैफी साहेब एवं ईमाम गजाली ने आत्मीय मुलाकात की। आगामी 8 अक्टूबर को लखनऊ के दयाल बाग, इन इको रिजॉर्ट, आईटी होटल -03, सुशांत गोल्फ सिटी, अमर शहीद पथ (सुल्तानपुर रोड) में आयोजित होने वाली पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने के लिए शाह आलम गुड्डू जमाली खान साहेब को आमंत्रित किया गया।
शाह आलम गुड्डू जमाली खान साहेब ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए 8 अक्टूबर को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की सहमति जताई।
Sheikhpura, Sheikhpura | Oct 6, 2026