लखीसराय। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन पर हुए हमले तथा आरोपितों के विरुद्ध ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बुधवार को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। बुधवार की पूर्वाह्न 10 बजे से चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों का इलाज बंद रखा।