नर्मदा किनारे बसे कठोरा गांव आस्था उमडी। बह्ममलीन परम पूज्य 1008 संत श्री नानकदास दास जी महाराज की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में इस बार हजारों श्रद्धालु उमड़े। शाम होते-होते पूरा क्षेत्र “नर्मदे हर” के जयघोष से गूंज उठा। संत श्री की समाधि स्थल के समीप आयोजित भंडारे की 15 हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।