कुलपहाड़: गुमशुदा नीलम कुशवाहा सकुशल बरामद, अजनर पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद पिता के साथ भेजी
ग्राम कुढई निवासी नीलम कुशवाहा (30 वर्ष), पुत्री गुलखाई कुशवाहा को 8 जुलाई को सकुशल बरामद कर लिया गया। सूचना मिलने पर उनके पिता गुलखाई कुशवाहा तथा पति पप्पू कुशवाहा पुत्र धनीराम कुशवाहा, निवासी ग्राम नौगांव (थाना पनवाड़ी) थाना अजनर पहुंचे। मिशन शक्ति केंद्र में काउंसिलिंग के दौरान नीलम ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपनी इच्छा से चली गई थी।