बनमा ईटहरी प्रखंड के परसबन्नी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की आरती और भक्ति गीतों के साथ हुई, जिसके बाद स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।