टीकमगढ़: कांग्रेस कार्यालय में किसानों पर 'खरीदी वार'! विधायक यादवेंद्र का हमला, कहा- सरकार तारीख बढ़ाकर खरीदी कम कर रही
टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गेहूं खरीदी में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि खरीदी की तारीख जानबूझकर आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा भाजपा खुद को किसान हितैषी बताती है, लेकिन असल में यह “धन्नासेठों की सरकार” बनकर काम कर रही है।