लालगंज: सिंघडा गांव में चोरी का विरोध करने पर महिला पर हुआ जानलेवा हमला, चोर बक्सा और अटैची लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में शुक्रवार शनिवार की देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है । अज्ञात चोरों ने विदेश में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले रमेश यादव के घर को निशाना बनाया । चोरी के दौरान घर की महिला के जाग जाने पर चोरों ने उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।