बक्सर: बक्सर में डीएम ने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की
Buxar, Buxar | May 22, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। कुल 19 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें से 15 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 04 सेवा शिकायत अपील की सुनवाई की गई। 15 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों में से 04 मामलें का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।