बक्सर: इस्माइलपुर गोलीकांड: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 21, 2025 एक दिन पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में हुए गोली कांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अशोक गोप इस्माइलपुर का ही निवासी है. गिरफ्तारी बुधवार को दिन के लगभग 1:00 बजे के करीब की गई है इस कांड में जख्मी मुन्ना राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें कुल छह लोगों को नामजद आरोपित किया गया है.