बक्सर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का विशेष चेकिंग अभियान, 100 यात्री पकड़े गए, ₹41 हजार जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 21, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रेलवे मजिस्ट्रेट आरा की मौजूदगी में एक विशेष चेकिंग अभियान बुधवार को 1:00 बजे अपराहन से चलाया. जिसमें कुल 100 व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 41,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. विशेष चेकिंग अभियान का नेतृत्व आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने किया.