आबू रोड: आबूरोड के जांम्बूडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क हादसे में एक महिला घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया
आबूरोड के दानबोर-अंबाजी मार्ग पर जाम्बुडी गांव के समीप सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अंबाजी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है