जशपुर: जशपुर में चार माह का एसआईआर अभियान पूर्ण, 6.22 लाख मतदाता, 7,576 की शुद्ध वृद्धि
अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में चार माह तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। शनिवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रकाशित सूची के अनुसार जशपुर जिले में कुल 6,22,085 मतदाता पंजीकृत हैं।