ब्यौहारी: देवलौंद पुलिस ने वन विभाग के जांच नाके से मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 मवेशी बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है पुलिस वाहन का पीछा कर रही थी तभी वन विभाग के जांच नाका के पास मवेशियों से भरा ट्रक बांस के खड़े ट्रक से टकरा गया पुलिस ने घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 नग मवेशी बरामद किए हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी गुरूवार की सुबह 5 बजे पुलिस ने दी है।