पचरुखी: पचरुखी से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा हजारों की संख्या में शामिल होंगे युवा : त्रिलोकी सिंह पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिवान
मंगलवार को पचरुखी से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। जो पचरुखी बाजार, भवानी मोड़, जसौली, चांप होते हुए सिवान गोपालगंज मोड़ तक जाएगी। सोमवार को उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे और राष्ट्रीय एकता का परिचय देंगे।