मुज़फ्फरनगर: रोहाना के बान नगर फाटक पर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना बान नगर फाटक पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरे घटनाक्रम को देखा तो उनके द्वारा तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। और पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है।