पुरुषोत्तम मास के 28 वें दिन शिव जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब।
सतना जिले के बाबा गैवीनाथ धाम में आज पुरुषोत्तम मास के 28 वें दिन रविवार को अच्छा खासा श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, सभी श्रद्धालु लाइन में लगकर बारी का इंतजार करते हुए किए शिव जलाभिषेक... वहीं कतार में अच्छी खासी श्रद्धालुओं की भीड़ के वज़ह से कई श्रद्धालु गास खाकर गिरे जिन्हें मंदिर समिति द्वारा त्वरित प्राथमिक उपचार देते हुए शिव जलाभिषेक कराया।