विदिशा: खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर की दुकानों की जांच की, मिलावट की शंका पर नमूने भरे
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग की खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलीन पन्ना ने मंगलवार शाम 4 बजे शहर के और आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धनिया, मिर्ची और हल्दी के पाउडर की दुकान पैकेजिंग कारखानों और अन्य जगहों पर निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर खुले में मिल रहे मसाला पाउडर के सेंपल लिए।