नईसराय: नई सराय के झिरिया सरकार धाम पर संगीतमय सुंदरकांड, भजनों पर जमकर नाचे श्रद्धालु
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल झिरिया सरकार धाम पर मंगलवार की रात संगीतमई सुंदर कांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भैयू जी महाराज और उनकी मंडली ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ रात नौ बजे झिरिया हनुमान की पूजन के साथ हुआ इसके बाद भैय्यु महाराज एंड कंपनी ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी।