Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

अनुमंडल कार्यालय, रक्सौल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुमंडल कार्यालय, रक्सौल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री मनीष कुमार ने अनुमंडल कार्यालय के अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री मनीष कुमार ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रक्सौल के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। वृक्षारोपण अभियान में अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

19 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण  एवं 0-15km  में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया।

समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी  किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण एवं 0-15km में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया। समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है।
आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई।
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है। आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

Motihari, East Champaran | Jun 26, 2026