चूरू: सालासर में नो पार्किंग और नो वेंडर जोन में भेदभाव का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Apr 18, 2025 चूरू के सालासर बालाजी धाम में नो पार्किंग और नो वेंडर जोन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए, यहां के लोगों ने चूरू कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। सालासर के दीनदयाल ने शुक्रवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि सालासर में मेले से पहले हर बार अतिक्रमण चिह्नित किया जाता है लेकिन प्रशासन द्वारा यहां कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती।