चूरू: डीटीओ चूरू के पास गोल्डन थाई स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर की गई कार्रवाई, 3 महिलाओं सहित 4 जने गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 18, 2025 चूरू जयपुर रोड पर स्थित डीटीओ दफ्तर के पास शुक्रवार को गोल्डन थाई स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 3 महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम को यहां अनैतिक गतिविधियों की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा यह कार्यवाही की गई। पुलिस ने मौके पर जब पूछताछ की तो संदिग्ध मिले चारों लोग आक्रोशित हो गए।