चूरू: गांव सेशु में ढाई वर्षीय बालक पर कुत्ते ने किया हमला, घायल को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 18, 2025 चूरू के निकटवर्ती गांव सेशु में घर के आंगन में खेल रहे ढाई वर्षीय बालक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। लहुलुहान हालत में परिजन उसको राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।