चूरू: एनएच 52 रामसरा के पास ट्रक के पीछे से टकराई कार, कार ड्राइवर की मौत, कार में मिला 35 किलो डोडा पोस्त
Churu, Churu | Apr 18, 2025 चूरू के एनएच 52 पर गांव रामसरा के पास शुक्रवार को तेज गति से आई कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी। यह हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गयी और कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयर बैग खुलने के बावजूद भी कार में सवार व्यक्ति की जान नही बच पाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस को कार में 35 किलो डोडा पोस्त मिला है।