चूरू: सरदारशहर-बालरासर रोड पर सड़क हादसे में चाचा-भतीजा हुए घायल, लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Apr 18, 2025 चूरू के सरदारशहर-बालरासर रोड़ पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मजदूरी करने के लिए बाइक पर चूरू आ रहे चाचा भतीजा घायल हो गए। यह हादसा सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के बचने से प्रयास के दौरान बाइक अनियंत्रित होने की वजह से हुआ। हादसे में घायल चाचा भतीजा को रास्ते से गुजर रहे बोलेरो सवार ने राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।