चूरू: सेठाणी जोहड़ के पास सड़क हादसे में भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक घायल, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर
Churu, Churu | Apr 18, 2025 चूरू के सेठानी जौहड़ के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, इस सड़क हादसे में भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक घायल हो गए। घायल को राजकीय भरतिया अस्पताल के लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। चूरू के वार्ड संख्या 28 निवासी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक सुरेश मिश्रा ने शुक्रवार शाम को बताया कि वे अपनी बाइक पर सरदारशहर में सगाई के कार्यक्रम से लौट रहे थे।