📌 दरौली के दोन पंचायत में 40 किलो का विशालकाय अजगर! स्थानीय लोगों ने पकड़ा, अब वन विभाग से सुरक्षित रेस्क्यू की मांग
📝
सीवान जिले के दरौली प्रखंड के दोन पंचायत में करीब 40 किलो का विशालकाय अजगर सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अली अहमद (बहारन) के सौजन्य से स्थानीय लोगों ने मच्छरदानी और लाठी-डंडे की मदद से अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में कर बोरे में रखा है।
अजगर को फिलहाल स्थानीय लोगों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। अभी वन विभाग द्वारा रेस्क्यू नहीं किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले जाए और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े।
मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम सीवान, स्थानीय दरौली थाना एवं अंचलाधिकारी को भी दी गई है।
⚠️ वन्यजीवों को खुद पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
#Darauli #DonPanchayat #Siwan #SiwanNews #BiharNews #Python #Ajgar #40KgPython #SnakeRescue #Wildlife #ForestDepartment #DarauliNews #LocalNews #GroundReport #BreakingNews #HindustanTV #दरौली #दोनपंचायत #अजगर #सीवान #बिहारसमाचार #वनविभाग #सांपरिस्क्यू
Mairwa, Siwan | Sep 9, 2026