🎥 मैरवा में उज्जवल हेल्थ केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ, अब एक छत के नीचे मिलेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं
📰
सीवान जिले के मैरवा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल हुई है। मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित जानकी फार्मा परिसर में उज्जवल हेल्थ केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस सेंटर में अब मरीजों को हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चाहत कुमारी, जनरल फिजिशियन डॉ. उज्जवल कुमार सिंह और नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. खुर्शीद आलम सहित अन्य चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी।
डॉ. सौरभ कुमार सिंह प्रत्येक रविवार को मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे, जबकि अन्य चिकित्सकों की उपलब्धता निर्धारित समय के अनुसार रहेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए। सेंटर के व्यवस्थापक अनिल सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मैरवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
📍 स्थान: गुठनी मोड़, मैरवा, सीवान, बिहार।
देखिए उद्घाटन समारोह की खास झलकियां।
वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और Hindustan TV (Manish Kumar) को फॉलो जरूर करें।
🔖
#UjjwalHealthCareCenter #Mairwa #Siwan #BiharNews #MairwaNews #SiwanNews #HealthCare #HospitalOpening #Doctor #DrSaurabhKumarSingh #DrChahatKumari #DrKhursheedAlam #DrUjjwalKumarSingh #JankiPharma #HindustanTV #ManishKumar #BiharLatestNews #SiwanLive
Mairwa, Siwan | Nov 22, 2026