हंडिया में शनिवार 11 बजे फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में वीर अहीर सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगुवाई में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने फिल्म में समाज विशेष की छवि गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।