छतरपुर के टौरिया मुहल्ले में ऐक्सीडेंट की घटना के बाद हुये बबाल के और पुलिस पर मामले के खिलाफ आज हिंदूवादी संगठन और सर्व समाज ने उग्र प्रदर्शन करते हुये,आरोपी के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग को लेकर आरोपियों के मकान गिराने की मांग की ,प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन ने आरोप लगाये कि धर्म विशेष के आरोपियों के घरो की तलाशी ली जाये तो उनके घर के अंदर अवैध गतिविधियों का सामान मिलेगा ,प्रदशर्न कारियो ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कलेक्टेट मे लगे भारी पुलिस की मौजूदगी मे बेरिकेट गिराकर कलेक्ट्रेट मे घुस गये और कलेक्टर के नाम जिला सीईओ को ज्ञापन सौपते हुये आरोपियों पर सख्त कारवाई की मांग करते हुये उनके मकान गिराने की मांग की ,जिस पर प्रशासन का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और पुलिस लगातार कारवाई कर रही है ,मकान गिराने पर उनका कहना था ,यह काम नगरपालिका का है यदि मकान अवैध रूप से बना होगा तो उस पर नगरपालिका कारवाई करेगी ।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर